12 नवंबर 2013 - 20:30
तुर्की में सऊदी आतंकवादी गिरफ़्तार।

सीरिया के आतंकवादियों के क़रीबी सूत्रों नें कहा है कि तुर्की के अधिकारियों नें पिछले सप्ताह सीरिया आने वाले ख़ालिद अलहराबी और अम्र अलहराबी नाम के दो सऊदी आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है। तुर्की नें हाल ही में अलक़ायदा से सम्बंधित संगठन का समर्थन करना बंद कर दिया है।

सीरिया के आतंकवादियों के क़रीबी सूत्रों नें कहा है कि तुर्की के अधिकारियों नें पिछले सप्ताह सीरिया आने वाले ख़ालिद अलहराबी और अम्र अलहराबी नाम के दो सऊदी आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है। तुर्की नें हाल ही में अलक़ायदा से सम्बंधित संगठन का समर्थन करना बंद कर दिया है।सूत्रों नें बताया कि इन दो लोगों को सऊदी अधिकारियों की तरफ़ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है और सऊदी अधिकारियों नें उनके घर पर भी छापा मार कर घर की तलाशी ली है।इन सूत्रों नें बताया कि तुर्की की सरकार सीरिया के ख़िलाफ़ लड़ रहे सशस्त्र लोगों, मुख्य रूप से सऊदी नागरिकों को किसी भी देश के कहने पर गिरफ़्तार करने के लिये तैयार है।उन्होंने एशिया न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि तुर्की नें कुछ समय से सीरिया आने वाले सशस्त्र लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया है।एशिया न्यूज़ नें कहा है कि तुर्की की सरकार नें कुछ समय पहले दाश के एक बड़े लीडर राकानुर मजीदी को गिरफ़्तार किया था। राकानुर मजीदी भी सऊदी अरब का नागरिक है।दूसरी तरफ़ सीरिया की कुर्द यूनाईटेड पार्टी के प्रमुख सालेह मुस्लिम नें तुर्की दैनिक से बातचीत करते हुए कहा कि तुर्की नें अलक़ायदा से सम्बंधित संगठनों का समर्थन बंद कर दिया है।